नई नवेली परिषद मैं भाजपा की कीर्तिमान जीत, 15 में से 11 पर भाजपा का कब्ज
हरदा/सिराली / दैनिक म्हारो स्वदेश/मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को सिराली नगर परिषद के पार्षद पद हेतु मतगणना कार्य सम्पन्न हुआ। रिटर्निंग अधिकारी सिराली श्री भरत अहिरवार ने बताया कि वार्ड क्र. 1 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री सचिन बुचा को 571 मत मिले जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी आभा दिनेश सिंह को 176 मत मिले। वार्ड क्र. 2 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीमति सुधा मालवीय को 451 मत मिले जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी श्रीमती सरस्वती सत्यनारायण को 278 मत मिले। वार्ड क्र. 3 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीमति अनुराधा कुंजबिहारी सोमानी को 312 मत मिले जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी श्रीमती उमाबाई को 130 मत मिले। वार्ड क्र. 4 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीमति अनिता कैलाशचन्द्र को 190 मत मिले जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी शकुंतला को 154 मत मिले। वार्ड क्र. 5 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री असलम खान को 111 मत मिले जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी हयात खान को 448 मत मिले। वार्ड क्र. 6 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुलोचना गुर्जर को 228 मत मिले जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी ज्योति को 79 मत मिले। वार्ड क्र. 7 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी माधवी पंकज गुप्ता को 293 मत मिले जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी मुमताज बी को 67 मत मिले। निर्दलीय अनुसूईया मण्डलोई को 114 मत मिले। वार्ड क्र. 8 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वंदना राजपूत को 287 मत मिले जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी रमेश को 177 मत मिले। निर्दलीय सादिक खान को 199 मत मिले। वार्ड क्र. 9 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पायल निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी है। वार्ड क्र. 10 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी फजल मोहम्मद को 148 मत मिले जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी रियाज को 158 मत मिले तथा निर्दलीय मेराज खान को 249 मत मिले। वार्ड क्र. 11 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री राहुल शाह को 164 मत मिले जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी शहीद खान को 117 मत मिले। वार्ड क्र. 12 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रेखा बांके को 315 मत मिले जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी कविता को 51 मत मिले। वार्ड क्र. 13 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री रामजीवन कुशवाह को 289 मत मिले जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी बहादुरसिंह को 304 मत मिले। वार्ड क्र. 14 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री कालूराम सेजकर को 450 मत मिले जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी रामकृष्ण को 73 मत मिले तथा निर्दलीय सुनिता सेजकर को 272 मत मिले। वार्ड क्र. 15 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संगीता राजपूत को 189 मत मिले जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी राजंती राजपूत को 364 मत मिले।