- Get link
- X
- Other Apps
दैनिक म्हारो स्वदेश
3 जनवरी 2022 से 19 जनवरी 2022 तक हरदा नगर के प्रत्येक वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाने का संकल्प लिया
आपकी सरकार आपके द्वार जागरूकता अभियान के अंतर्गत हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा हरदा नगर के स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोपरि बताते हुए 3 जनवरी 2022 से 19 जनवरी 2022 तक हरदा नगर के प्रत्येक वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाने का संकल्प लिया।* और अपने नगर एवं अपने वार्ड के प्रति जागरूक रहने वाले नागरिकों से लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने और अपने आसपास स्वच्छता का
वातावरण रखने को प्रेरित किया।
वातावरण रखने को प्रेरित किया।
हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा आपकी सरकार आपके द्वार अंतर्गत केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने एवं गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन यापन करने वाले एवं अपने परिवार के पालन पोषण के लिए सरकार की उक्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक संकल्प लिया और सरकार के आदेश अनुसार हरदा नगर के प्रत्येक वार्ड में घर घर जाकर एक जागरूकता अभियान चलाने के लिए दृढ़ संकल्प किया है। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि शासन के आदेश अनुसार जब कभी भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है तो उसकी जानकारी नगर की जनता तक पहुंचाने के लिए हरदा नगरपालिका सदैव तैयार रहती है विशेष अभियान एवं जागरूकता रैली के माध्यम से नागरिकों तक यह खबर और संपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाती है जिसके लिए परिषद के पार्षद एवं नगरपालिका के सभी कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक घर जाकर योजनाओं की जानकारी दी जाती हैं । ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई हितग्राही छूट ना जाए।
ऐसे सभी गरीब परिवारों एवं पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आपकी सरकार आपके द्वार अंतर्गत एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी को मद्देनजर रखते हुए हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा 3 जनवरी 2022 लेकर 19 जनवरी 2022 तक एक विशेष सफाई अभियान की शुरुआत भी की जा रही है जिसके अंतर्गत वार्ड के प्रत्येक हिस्से में सड़कों नालियों आदि की सफाई अभियान के अंतर्गत कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा और हरदा नगरपालिका स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए हरदा नगर पालिका को अपना सहयोग देने की अपील भी की जाएगी।
- Get link
- X
- Other Apps