- Get link
- X
- Other Apps
सूअरों, के आतंक से मिलेगी मुक्ति नगर पालिका चला रही है महा अभियान
हरदा नगर पालिका द्वारा नगर में स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुए सूअर पकड़ो महा अभियान चलाया गया।
को हरदा नगरपालिका के समस्त कर्मचारियों की एक विशेष टीम बनाकर नगर में सूअर पकड़ो महा अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन नगर पालिका सीएमओ तहसीलदार मौजूद थे नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा मौके पर उपस्थित होकर महा अभियान को सफल बनाया कर्मचारियों की विशेष टीम द्वारा अपनी जवाबदारी को दृष्टिगत रखते हुए नगर के विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर सूअर पकड़ने वाली टीम को जानकारी दी और नगर में सूअर पकड़ने वाली टीम द्वारा लगभग 40- 50 से अधिक संख्या में सूअर पकड़े गए।
नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा बताया गया कि नगर पालिका द्वारा सूअर पालको को चेतावनी दी गई थी। किंतु कुछ सूअर पालको द्वारा प्रशासन की सूचना का पालन नहीं किए जाने पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा यह विशेष अभियान चलाकर सूअर पकड़ने की कार्यवाही की गई है प्रशासन के आदेश अनुसार यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी शुरुआत से ही 10 दिन के अंतराल में सूअर पकड़ने की कार्यवाही की जाएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा बताया गया कि सूअर पकड़ने के लिए महा अभियान की शुरुआत हरदा पुलिस लाइन वार्ड क्रमांक 33 शुरू की गई थी जिसके चलते हुए वार्ड क्रमांक 32 सुदामा नगर वार्ड क्रमांक 2 गौर कॉलोनी से होते हुए नर्मदे देव धर्मशाला जत्रा पढ़ाओ सनी मंदिर से होते हुए वार्ड के कई हिस्सों में अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा नगर के शुगर पाल लोगों को विशेष रुप से सूचित करते बताया गया कि सूअरों की अधिक संख्या बढ़ने से यह नगर के नागरिकों को कई प्रकार से हानि पहुंचाने का कार्य करते हैं वाहनों में दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से यह विशेष महा अभियान चलाया जा रहा है जिसका नियम अनुसार का पालन किया जाना चाहिए।
- Get link
- X
- Other Apps